Wednesday, June 25, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़सेजेस मनोरा में आयोजित 3D प्लैनेटेरियम शो में 650 विद्यार्थियों ने देखी...

सेजेस मनोरा में आयोजित 3D प्लैनेटेरियम शो में 650 विद्यार्थियों ने देखी ब्रह्मांड की गतिविधियां।कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर सभी विकासखंडों में आयोजित होने हैं थ्रीडी प्लैनेटेरियम शो।

जशपुरनगर ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि बढ़ाने और प्रोत्साहन के लिए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में कार्यक्रम के दूसरे दिन सेजेस मनोरा में 3D प्लैनेटेरियम शो का आयोजन कराया गया। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कई स्कूलों के 650 से अधिक बच्चों ने ब्रह्मांड की गतिविधियों और उनके रहस्य जानें।
यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि 3D शो के माध्यम से विद्यार्थियों को गैलेक्सी, मिल्की-वे, सोलर सिस्टम, लॉन्च व्हीकल और सेटेलाइट के मेकैनिज्म, मून लैंडिंग, चंद्रमा की सतहे, प्लैनेट्स, भविष्य में प्लैनेट्स और सब-प्लैनेट्स पर संभावनाओं को दिखाया जा रहा है। मनोरा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय मनोरा, पूर्व माध्यमिक शाला कांटाबेल और मिडिल स्कूल मनोरा के बच्चों‌ ने आज प्लैनेटेरियम शो देखा है।
प्लैनेटेरियम शो का अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि किताब में पढ़ी हुई जानकारीयों को वे प्लैनेटेरियम शो के माध्यम से विजुलाइज कर पा रहे हैं, उनका इस प्रकार का यह पहला अनुभव है। कार्यक्रम में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने बच्चों की उत्सुकता और उनके खिले चेहरे देखकर कलेक्टर रोहित व्यास को धन्यवाद दिया है।
कार्यक्रम में बीआरसीसी तरुण पटेल सहित सेजेस प्राचार्य एवं सभी विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://wsibm.org
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes