अम्बिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुज की विस्तारित बैठक सम्पन्न हुई
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री टी एस सिंहदेव सम्मिलित हुए। यहां क्षेत्र और प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ कईं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

सम्मेलन में पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की हार की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले नगरीय निकाय चुनाव और जिला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर गहन विमर्श हुआ।

इस बैठक में पूर्व विधायक एवं मंत्री प्रेम साय सिंह जी, पूर्व विधायक प्रीतम राम जी, विधायक प्रत्याशी एवं अंबिकापुर महापौर अजय तिर्की जी, विधायक प्रत्याशी विजय पैकरा जी, और जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी सहित बूथ कमेटियों एवं सेक्टर के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगरपालिका एवं नगर पंचायत के प्रतिनिधि, यूथ कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, और सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन एवं प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
