जशपुर
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पं. रेवती रमण मिश्र फाउण्डेशन के द्वारा सरगुजा शैक्षणिक संभाग में दसवीं तथा बारहवीं की प्रावीण्य सूची में आए मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण पुरस्कार के संस्थापक अनूप कुमार मिश्र के द्वारा फाउण्डेशन के कार्यालय में किया गया।
इस संक्षिप्त किन्तु गरिमामय कार्यक्रम का प्रारंभ छात्रों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद उपस्थित लोगों ने पं. रेवती रमण मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया, तथा उनको श्रद्धांजलि के रूप में उनके द्वारा लिखित राष्ट्रभक्ति गीत “मातृभूमि का प्यार हृदय में लेकर हम जीते हैं” का सामूहिक सस्वर वाचन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुनारायण वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण देश के विकास में शिक्षा और अध्ययन की महत्ता को दर्शाता है. आज के दिन हमारा जो संविधान लागू हुआ, वह भी एक महत ग्रंथ है. जिस राष्ट्रभक्ति की कविता का यहां वाचन हुआ उसमें वर्णित शबरी के बेर, दुःशासन के कुकर्म, शेषनाग पर टिकी पृथ्वी, विष्णु का वामन अवतार सभी पौराणिक संदर्भ शिक्षा और अध्ययन से ही जुड़े हैं।
इसके उपरान्त चयनित छात्र छात्राओं को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया.
कक्षा 12वीं के
आयूषी गुप्ता जशपुर 96.80% ₹5000/
पीयूष कुमार कन्नौजिया बरतीकला 95.60% ₹4000/
साहिल खान बरतीकला 95.20% ₹2500/
नीरज शर्मा शिवनन्दनपुर 95.20% ₹2500/
कक्षा 10वीं के
आराधना कुजूर जशपुर 98.67% ₹3000/
अर्पिता शैली कुजूर जशपुर 98.17% ₹2000/
सिध्दांत सिंह बैकुंठपुर 98.00% ₹2000/
दिमित्रा सिंह खड़ग जशपुर 97.83% ₹2000/
प्रिति समदूर पत्थलगांव 97.83% ₹2000/
रसीना चौहान पत्थलगांव 97.83% ₹2000/
रत्नेश प्रधान कुनकुरी 97.83% ₹2000/
अंशिका गुप्ता जरहाडीह 97.67% ₹2000/
उमा बरेठ जशपुर नगर 97.67% ₹2000
मोना यादव जशपुर नगर 97.17% ₹2000/
आयुष साहू जशपुर नगर 97.17% ₹2000/
पुरस्कार के संस्थापक अनूप कुमार मिश्र ने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिये हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के सामूहिक गान से हुआ।
कार्यक्रम में अरुण कुमार त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही.
संभाग से बाहर होने के कारण
सिमरन शब्बा जशपुर 99.50% ₹4000/
श्रेयांस कुमार यादव जशपुर 98.33% ₹2000/
करीना सिंह पत्थलगांव 97.67% ₹2000/
सलोनी सिंह पत्थलगांव 97.33% ₹ 2000/
शिप्रा तिवारी महेन्द्रगढ़ 97.17% ₹2000/
को बाद में सम्मानित किया जाएगा।